हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। जालौन जनपद ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विकास एवं राजस्व कार्यों में लगातार मिल रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन जिला प्रशासन की सतत निगरानी, जवाबदेही और जनकल्याणकारी कार्यप्रणाली का प्रमाण है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने यह श्रेय पूरी टीम को देते हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। शासन की योजनाओं को जन-सामान्य तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। यह सफलता मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री के स्पष्ट विजन और डैशबोर्ड के माध्यम से निरंतर समीक्षा का परिणाम है।
डीएम ने बताया कि जनपद में प्रत्येक योजना को लक्ष्यबद्ध तरीके से लागू किया गया। लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष निगरानी रखी गई। विकास कार्यों की गति, जनशिकायतों के त्वरित समाधान और राजस्व मामलों में पारदर्शिता इस उपलब्धि की नींव रहे।
जिलाधिकारी ने सीडीओ, एडीएम (वित्त, न्यायिक, नमामि गंगे), सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विकास एवं राजस्व विभाग के सभी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे वर्ष टॉप-वन, टॉप-फाइव और टॉप-टेन में रहकर टीम ने जनपद का नाम रोशन किया। आगे रैंकिंग सुधारने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाएगी, ताकि जालौन प्रदेश में उत्कृष्ट प्रशासनिक मॉडल बन सके।
फोटो परिचय- जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय

Post a Comment