विवेक मिश्रा
जालौन । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की किसी शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद बैंकिंग सेवा और 7 दशकों से अधिक (1955 से) देश के विकास में योगदान का प्रतीक है। यह मील का पत्थर वित्तीय समावेश और मजबूत ग्राहक संबंधों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है यह बात स्थानीय शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि डी जी एम झांसी सुबोध कुमार गोप ने कही ।
बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डी जी एम सुबोध कुमार गोप ने कहा कि स्थानीय शाखा के सफलता पूर्ण 50 बीत चुके हैं ।इन 5 दसकों में बैंक के पंचशील सिद्धांत सेवा की विरासत, ग्रामीण और शहरी विकास, आधुनिक बैंकिंग अब ये शाखा इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और 24/7 एटीएम जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही हैं, ग्राहक का विश्वास यह दर्शाता है कि पीढ़ियों से ग्राहकों ने बैंक पर भरोसा जताया है। उत्सव ऐसे अवसरों पर बैंक अक्सर सांस्कृतिक कार्यक्रम, कर्मचारी सम्मान और ग्राहकों के साथ उत्सव मनाता।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। शाखा प्रबंधक ईश्वर दयाल ने शाखा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि शाखा अपने क्षेत्र के लगभग हर घर में पहुंच बना रखी है। 9 अप्रैल 1976 से शुरू की गया शाखा के 37 हजार से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक है। इसके साथ किसान, व्यापारी, दुकानदारों को भरोसा उनके साथ है ।इस शाखा ने इन 50 वर्षों में 207. 44 करोड़ रुपय जमा कराया है। उपभोक्ताओं का भरोसा उनकी पूंजी है तथा आगे बढने का सिम्बल प्रदान कर रही है। शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शाखा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अतिथियों ने शाखा परिसर में पौधारोपण किया तथा कोंच मार्ग स्थित वृद्धाश्रम में बुजर्गों को भोजन कराया ।इस मौके पर आर एम अमर पाल सिंह, सी एम आप्रेशन दीपक ओजस, सी एम क्रेडिट आनंद प्रकाश तिवारी, लक्ष्मीकांत शाक्य, अनित खत्री, शिवसिहं, बालजीत गुर्जर, गुड्डी देवी लोग मौजूद रहे।
Post a Comment