नारायण तिवारी
कुठौंद(जालौन)।जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर सनगढ़ के पास निर्माणाधीन प्रवेश द्वार जो कि अचानक आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन गेट की एक बीम अचानक ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।
घायल मजदूर सुनील पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बघारिया औरैया रूप सिंह पुत्र छोटे रलीपुर भीखेपुर औरैया, गोविंद पुत्र जगत सिंह निवासी दयालपुर औरैया रवि पुत्र गया प्रसाद करियापुर सलेमपुर औरैया हीरो पुत्र जगदीश सिंह सलेमपुर औरैया की घायल अवस्था बहुत ही गंभीर हुई है। घायलों को उपचार के हेतु विश्वनाथ प्रताप पुत्र गया प्रसाद निवासी सलेमपुर औरैया के द्वारा जिला अस्पताल उपचार हेतु ले गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायल मजदूरों को तत्काल जिला चिकित्सालय चिचोली औरैया में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
इस दुर्घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार और संबंधित एजेंसियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जालौन के एसडीएम हेमंत पटेल ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, पुलिस चौकी शंकरपुर प्रभारी रामवीर सिंह, उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, कांस्टेबल प्रवीण शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, गौरव उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, तीन मजदूर घायल हुए हैं। प्रवेश द्वार का निर्माण कर रहे ठेकेदारों में अनिल कुमार पुत्र श्रीमन नारायण नया पटेल नगर उरई लाल जी दुहौलिया पुत्र रामस्वरूप नया पटेल नगरउरई, प्रवेश द्वार में लगाई गई शटरिंग मलिक अवधेश कुमार भाऊपुर औरैया के द्वारा निर्माण कार्य में शटरिंग को सेट करने कार्य निर्वाहन कर रहे थे।
Post a Comment