कुठौंद थाना पुलिस ने काफी दिनो से फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण  हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकार शैलेंद्र कुमार बाजपेई के कुशल मार्गदर्शन में तथा कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के कुशल नेतृत्व में न्यायालय से वांछित चल रहे अभियुक्त पप्पन उर्फ पप्पल पुत्र स्वर्गीय राधे श्याम उम्र करीब 47 वर्ष निवासी ग्राम वावली जो काफी दिनों से न्यायालय में पेश न होने से न्यायालय द्वारा अभियुक्त पप्पन के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया

 जिसमें मुकदमा नंबर 14/2018 अ 0स0244/17 धारा 323/504 भादवि थाना कुठौंद में पंजीकृत है। न्यायालय के सामने उपस्थित न होने के कारण कुठौंद थाना पुलिस ने अभियुक्त पप्पन उर्फ पप्पल पुत्र स्वर्गीय राधे श्याम को वावली में उसके घर से गिरफ्तार किया गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सत्यपाल हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार कांस्टेबल शरद यादव आदि ने गिरफ्तार किया।
फोटो परिचय- गिरफ्तार अभियुक्त 

Post a Comment

Previous Post Next Post