सभासद के ऊपर लगे गम्भीर आरोपों ने पकड़ा तूल

(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। मोहल्ला गांधीनगर निवासिनी बबली राठौर पत्नी गुनसिंह राठौड़ ने पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को एक प्रार्थना पत्र देते हुए मोहल्ला गांधीनगर वार्ड नंबर 1 के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा पुत्र रूप सिंह कुशवाहा के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग कर डाली क्योंकि पीड़िता ने जगन आरोप लगाते हुए सभासद को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है जिसमें पीड़िता के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजे जाने का भी आरोप लगा है 

जैसे ही सभासद को इस शिकायत की भनक लगी तो वह भी अपने वार्ड के लोगों के साथ सैकड़ो की संख्या में कोतवाली पहुंच गया और अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए जांच कराए जाने की मांग कर दी अब देखना है कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य निकलकर सामने आते हैं या तो बबली राठौर दोषी होतीं है या फिर सभाषद महेंद्र कुशवाहा के बिरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है इस दौरान सभाषद समर्थक उमेश उदयवीर कमल सिंह गोलू गुर्जर संजय नीतू श्याम सनोज कृष्ण कुमार उमाशंकर शिवम कुशवाहा शिव कुमार विमलेश रोहित कोमल अरविंद चंदन बृजनंदन राहुल कुशवाहा प्रतिका सिंह नंदिनी संगीता सत्यम राजकुमार जूली सहित सैकड़ो की संख्या में लोक कोतवाली परिसर में मौजूद रहे।
फोटो परिचय- सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती पीड़िता

Post a Comment

Previous Post Next Post