रामपुरा क्षेत्र के मानपुरा व टीहर में बूथों पर किसानों कराई फार्मर रजिस्ट्री


-नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे फार्मर रजिस्ट्री का लगा कैंप
 (राकेश कुमार)
रामपुरा (जालौन)। शासन के निर्देशानुसार किसानों के पंजीकरण को लेकर चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत ग्राम मानपुरा व टीहर में आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कैंप का सफल संचालन किया गया।

कैंप में संबंधित बूथ संख्या 62, 63, 64 एवं 75 पर नियुक्त बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे और किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूर्ण कराया। नायब तहसीलदार भुवनेंद्र की निगरानी में किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करवाई  ताकि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें समय से मिल सके।  नायब तहसीलदार ने  किसानों से अपील की कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर रजिस्ट्री अवश्य कराएं।  बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई। प्रशासन द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के सभी पात्र किसान योजनाओं से आच्छादित हो सकें। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप गांव स्तर पर लगाए जाने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और उन्हें तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं फार्म रजिस्ट्री के मौके पर लेखपाल योगेंद्र कुशवाहा ग्राम प्रधान मौजूद रहे
फोटो परिचय- शिविर में फार्म रजिस्ट्री कराते किसान

Post a Comment

Previous Post Next Post