रात में बिना प्रपत्रों के ओवरलोडिंग बालू लदे पकड़े गए 18 ट्रक जब्त

(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम के द्वारा मध्य रात में अभियान चलाकर ओवरलोडिंग एवं बिना प्रपत्रों के बालू लदे पकड़े गए 18 वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पकड़े गये सभी ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में अलग-अलग स्थानों में सीज कर दिया गया है।
 
   प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 8/9 अप्रैल  की रात में एसडीएम मनोज कुमार सिंह,सीओ अवधेश कुमार सिंह,
जनपद के खनन निरीक्षक कुलदीप कुमार, थानाध्यक्ष आटा अजय कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, कालपी थाना की संयुक्त टीम द्वारा थाना आटा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग में बालू लदी गाड़ियों की चेकिंग की इस दौरान बिना खनन प्रपत्र रॉयल्टी के टीम ने 4 गाड़ियों को बालू लदे हुए पकड़ कर नवीन गल्ला मंडी के परिसर में सीज करके खड़ा करा दिया गया है।। इसी क्रम में रात में ही अभियान के दौरान जोल्हूपुर मोड  कालपी हाइवे रोड में चेकिंग अभियान चलाया गया इस रोड में भी बिना खनिज प्रपत्रों के 09 ओवरलोड बालू लदी गाड़ियों को पकड़ा गया। टीम के द्वारा पकड़े गए ट्रकों को गल्ला मंडी कालपी के परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया गया। जबकि कदौरा क्षेत्र में अभियान चलाकर 5 ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ कर पुलिस अभिरक्षा में कदौरा गल्ला मंडी के परिसर में पुलिस अभिरक्षा में सीज कर दिया। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध बालू खनन के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गये वाहनों से जुर्माना व समन शुल्क वसूलने की कार्यवाही की जायेगी।
फोटो परिचय- रात में चौंकिंग अभियान में जुटी टीम के अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post