ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई की कांग्रेस पार्टी ने उठायी आवाज

(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। विगत दिनों अत्यधिक ओलावृष्टि वर्षा एवं आंधी तूफान के कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें पूर्णतया नष्ट हो गईं है और जहां ओले नहीं भी गिरे हैं वहां भी तेज बारिश एवं आंधी के कारण फसलें दबकर खराब हो चुकीं हैं इस किसानों की समस्या को नगर कांग्रेस कमेटी ने उठाते हुए दिन शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर की अगुआई में एक ज्ञापन मुख्य मंत्री को सम्बोधित उपजिलाधिकारी को देते हुए सरकार द्वारा 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा घोषित किया है जिस पर नाराजगी जताते हुए 50 हजार रुपया प्रति हेक्टेयर मुआवजा किसानों को दिए जाने की बात कही है

 क्योंकि बास्तविक नुकसान की तुलना में 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा ऊंट के मुंह मे जीरा के समान है इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी गणेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष संजीत कुमार एडवोकेट जिला सचिव अजय बरार शकील मकरानी अधिवक्ता नवल किशोर जाटव वरिष्ठ कांग्रेसी छोटेलाल अहिरवार दीप सिंह रमेश निर्मल गोस्वामी विजय कुमार द्विवेदी रामकिशोर पुरोहित ललिया राजकुमार सहित तमाम कांग्रेसी जान मौजूद रहे।
फोटो परिचय- प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post