उच्च प्राथमिक विद्यालय दमां में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर


 (विवेक मिश्रा)
जालौन । निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जन-सामुदायिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय दमां में प्रधानाचार्य किरण वर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफ एल एन ) को सुदृढ़ करना तथा अभिभावकों व समुदाय की भागीदारी बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी उपस्थित रहे, जिनके साथ समस्त एआरपी  टीम एवं एसआरजी  लोकेश ब्रज पाल भी मौजूद रहे। साथ ही जिला समन्वयक व्यंजना सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षक, अभिभावक एवं समुदाय की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं मूलभूत साक्षरता पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संकुल के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवम चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कैलाश बाबू, रिंकू गुर्जर, पूर्णिमा सक्सेना, पूजा भदौरिया, मीनाक्षी वर्मा, रवि श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
फोटो परिचय- चौपाल में छात्राओं को पुरस्कृत करतेखंड शिक्षा अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post