(राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राजावत द्वारा रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री बर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि गायत्री बर्मा ने नगर क्षेत्र में सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से स्थानीय स्तर पर कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना संगठन का दायित्व है, जिससे समाज में बेहतर कार्य करने की भावना को बढ़ावा मिले। इस सम्मान समारोह से क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जनसेवा के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। सम्मान प्राप्त करने के बाद गायत्री बर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वह नगर एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भी गायत्री बर्मा के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राजावत, राकेश कुमार , नीतेश कुमार पत्रकार पत्रकार, कप्तान सिंह राजावत, राजेंद्र सिंह सेंगर, डॉ विनोद कुमार पत्रकार, आदि पत्रकार मौजूद रहे ।
फोटो परिचय- चेयरमेन गायत्री वर्मा को सम्मानित करते पत्रकार

Post a Comment