(कैफ रजा)
कालपी (जालौन)। विद्युत उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को लेकर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
बैठक में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह और विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रीपेड स्मार्ट मीटर, अचानक बिजली कनेक्शन विच्छेद तथा बिलिंग से जुड़ी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से मिल रही शिकायतों की बिंदुवार जानकारी ली और संबंधित इंजीनियरों से जवाब तलब किया। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रीपेड स्मार्ट मीटरों में आने वाली तकनीकी व बिलिंग संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना ठोस कारण के किसी भी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित न की जाए और यदि कोई समस्या आती है तो उसका नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान करने की शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो सके।बैठक में जूनियर इंजीनियर सत्य प्रकाश गौतम, अभिषेक कुमार पटेल, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- विद्युत इंजीनियरों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ।

Post a Comment