(कैफ रजा)
कालपी (जालौन)। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले नगर के मुख्य बाजार टरननगंज में व्यापारियों ने एकत्र होकर स्मार्ट मीटर का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपतें हुए बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिना पूर्व सूचना के अचानक बिजली आपूर्ति काट दी जाती है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही बिजली दोबारा चालू कराने पर उपभोक्ताओं से अनियमित व अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुराने मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर के बिलों में भारी अंतर आ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग से जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।प्रदर्शन में नमन अग्रवाल, अमित गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राहत, कुलदीप यादव, छुननन साहू, राज कुमार गुप्ता, प्रदीप गांधी, सुनील पाटुकार, दानिश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- स्मार्ट मीटर का पुतला दहन करते व्यापारी

Post a Comment