स्कूली बैंन पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल, डीएम एसपी ने लिया घायलों का हाल-चाल

(हिमांशु खरकिया)
उरई (जालौन)। जनपद के इटोरा करमचंदपुर रोड पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल इटोरा की बेन पलटने से एक दर्जन बच्चे के घायल हो गए जय जिनेंद्र राज की मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत प्रशांत निरंजन के साथ घायलों का हाल-चाल लिया और अच्छे उपचार दिशा निर्देश दिए।

 स्कूल बेन पलटने की घटना किस की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राजेश पांडे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रसाद निरंजन के साथ मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर मरीजों घायलों का हाल-चाल लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराए गए बच्चों में विमल, विवेक, गोपाल जी शुभ्रांशु, गोपाल, निशा अंशिका शामिल है जिसमें हालत गंभीर होने पर शुभ्रांशु को हायर सेंटर रेफर किया गया है बाद में कृष्ण यादव उत्सव यादव जानवी प्रीति क्षमा वेदांसी को भी भर्ती कराया गया जो कि बैंन  पलटने से घायल हो गई थी।
जिलाधिकारी ने आकस्मिक विभाग में भर्ती सभी घायलों के उपचार की प्रगति की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता दवा, जांच या विशेषज्ञ परामर्श में कोई विलंब न हो और सभी व्यवस्थाएं सतत रूप से सक्रिय रहें।
फोटो परिचय- घायलों की जानकारी लेते डीएम,एसपी

Post a Comment

Previous Post Next Post