- एक ही कर्मचारी संभाल रहा पूरा कार्यभार
(राकेश कुमार)
माधौगढ़ (जालौन)। तहसील माधौगढ़ में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। यहां स्वीकृत पदों के मुकाबले राजस्व निरीक्षकों की भारी कमी होने से सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील में कुल 10 राजस्व निरीक्षकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल दो ही निरीक्षक तैनात हैं। इनमें से एक राजस्व निरीक्षक रामधीरज बीमारी के कारण मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में अब पूरे तहसील क्षेत्र का कार्यभार अकेले अशोक कुमार के कंधों पर आ गया है।

उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी तहसील का समस्त राजस्व कार्यकृजैसे भूमि संबंधी जांच, पैमाइश, रिपोर्ट तैयार करना, शिकायतों का निस्तारण और अन्य प्रशासनिक कार्यकृएक व्यक्ति द्वारा संभालना बेहद कठिन हो गया है। कार्यों का दबाव इतना अधिक है कि समय पर निस्तारण संभव नहीं हो पा रहा, जिससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अशोक कुमार ने यह भी बताया कि इस गंभीर समस्या से प्रशासन के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नई तैनाती न होने से स्थिति दिन-ब-दिन और बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। जमीन संबंधी मामलों के लंबित होने से विवाद बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन के उच्च अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है
फोटो परिचय- कानूनगो अशोक कुमार

Post a Comment