जनप्रतिनिधि ने बच्चों संग खाया खाना, अंक पत्र व पुरस्कार किया वितरण


महेवा (जालौन)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अटराकला स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख डा. दुर्गेश सिंह की गरिमामय उपस्थित रहे ।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अंक पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए, साथ ही नए सत्र के लिए पुस्तकों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ दुर्गेश सिंह ने स्कूल की सुंदरता और स्वास्थ्य वर्धक भोजन की तारीफ की।इस दौरान उन्होंने कि बच्चों से भी शिक्षण कार्य और भोजन नियमित मिलने के बारे में पूछा।नवीन सत्र में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम अटराकला में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एआरपी नरेन्द्र निरंजन ने कहा कि हमारे स्कूल का उद्देश्य है कि बच्चों को बेहतर और संस्कारिक शिक्षा दी जावे।इस दौरान  एआरपी दिनेश भास्कर, एसएमसी अध्यक्ष रणधीर, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार निरंजन, उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार, शिक्षक दीपक सिंह, शिक्षामित्र जितेंद्र, अंशु एवं रजनी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो परिचय- बच्चों के साथ भोजन करते मुख्य अतिथि

Post a Comment

Previous Post Next Post