कुठौंद(जालौन)। आज कुठौंद थाना में नारी शक्ति बंधन प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुना गया और देखा गया। प्रसारण में बताया गया के पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में नारी नव भारत की तैयारी कुठौंद थाना प्रभारी जगदम्बा प्रसाद द्विवेदी एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के संबोधन का सीधा प्रसारण कुठौंद थाना परिसर कार्यालय में नारी शक्ति बंधन प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को नारी शक्ति के साथ श्रवण कर सुना देखा गया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूजा शुक्ला के साथ मातृशक्ति ने देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभाने का संकल्प लिया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह सशक्त भारत के निर्माण की नई दिशा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प और प्रयासों से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत तक सुनिश्चित होने जा रही है। कार्यक्रम में पूजा शुक्ला, गोमती कुशवाहा, प्रीति परिहार, संगीता, उमा देवी, दीक्षा, शकुन्तला, मुन्नी देवी, आरती, सोनी, उर्मिला, नीलम, सरिता, मीरा कुठौंद प्रधान नरेंद्र महंत और समस्त थान स्टॉप उपस्थित रहा।
फोटो परिचय- कार्यक्रम में मौजूद थानाध्यक्ष व अन्य
फोटो परिचय- कार्यक्रम में मौजूद थानाध्यक्ष व अन्य
Post a Comment