बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित होगी भव्य शोभायात्रा


माधौगढ़ (जालौन)। गोहन के अंबेडकर पार्क स्थित परिसर में बी आर आंबेडकर जनजागरण समिति शहबाजपुर के तत्वाधान में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। 14 अप्रैल को होने वाली शोभायात्रा की रूपरेखा तय की गई। इस रैली के माध्यम से डा भीमराव अंबेडकर के विचारों सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। 

आयोजकों ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों के शामिल होने की संभावना है। पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और लोग इस आयोजन को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।रैली के जरिए अंबेडकर जयंती के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने गोहन सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे 14 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।इस अवसर पर छोटेलाल त्यागी,तिलक सिंह,प्रदीप कुमार,ज्ञान सिंह,मोहर सिंह,अंकुश चावला,मुकेश कुमार,सुमित रही,आंसू,गौरव प्रिंस,गोलू त्यागी,बबलू त्यागी,सुनील कुमार,शैलेन्द्र कन्नौजिया,प्रियल चावला, रिंकू राहुल सौरभ,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते अनुयाई 

Post a Comment

Previous Post Next Post