0 बिस्तर पर सिगरेट न जलाएं, कटे तार बदलें, बिजली उपकरणों के प्लग निकालें
कालपी(जालौन)। अग्निशमन सप्ताह के तहत बुधवार को यहां अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला व अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्र प्रभारी विनोद नायक ने अधिकारियों को बैज लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस सप्ताह का उद्देश्य लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना है। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह विस्फोट में शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने बताया कि बिस्तर पर सिगरेट न जलाएं, कटे तार बदलें, बिजली उपकरणों के प्लग निकालें और सोने से पहले गैस सिलेंडर का वाल्व बंद करें। सिलेंडर हमेशा सीधा रखें। आग लगने पर तत्काल सूचना देने तथा प्रारंभिक स्तर पर ही आग पर काबू पाने के उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के जरिए लोगों को छोटी-छोटी सावधानियों से बड़ी दुर्घटनाओं को टालने का संदेश दिया गया।
फोटो परिचय- अग्निशमन सप्ताह अभियान में मौजूद एसडीएम व अन्य
Post a Comment