अनुरागिनी संस्था ने हरसिंगपुर में लगाया श्रीअन्न जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


0 273 मरीजों का परीक्षण, ग्रामीणों को मिला पोषण व स्वास्थ्य परामर्श
कुठौंद(जालौन)। विकास खंड कुठौंद के ग्राम हरसिंगपुर बरियापुर में अनुरागिनी संस्था द्वारा श्रीअन्न मिलेट्स जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को पोषणयुक्त आहार के प्रति जागरूक करना एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 273 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया गया।

 क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. वरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद में श्रीअन्न को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। मोटे अनाज शरीर को संतुलित रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दीर्घकालिक बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं। संस्था अध्यक्ष डा. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में श्रीअन्न जैसे पारंपरिक अनाज अपनाना आवश्यक है। यह स्वास्थ्य के साथ किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का भी माध्यम है।सेवा भारती के विभाग प्रमुख पूरन लाल प्रजापति ने कहा कि समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य और पोषण का संतुलन जरूरी है। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्साधिकारी डा. आशीष जादौन, डा. संदीप दोहरे, पंकज राजपूत, एएन सिद्दीकी, एएनएम संगीता, फार्मासिस्ट पूनम, आयुष्मान मित्र ब्रह्म प्रकाश, शशि रानी, राकेश कुमार, रवींद्र कुमार एवं डा. अशोक कुमार वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान बबली देवी ने डा. प्रवीण सिंह, पूरन लाल प्रजापति, उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत, सहकारी संघ अध्यक्ष श्याम करन प्रजापति सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ग्रामीणों को श्रीअन्न के उपयोग और लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
फोटो परिचय- शिविर में जागरूक करते संस्था के लोग

Post a Comment

Previous Post Next Post