आगामी परशुराम जयंती में सहभाग करने के लिए घर-घर वितरण किये आमंत्रण पत्र


कोंच(जालौन)। 19 अप्रैल दिन रबिवार को बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि-अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी जयंती मनाई जानी है। क्योंकि सनातनी परम्परा के अनुसार भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का किसी दिन अवतरण हुआ था धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का स्मरण करने से साहस शक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है और उनके जीवन व आदर्शाे को अपनाकर अपना जीवन सफल बनाया जा सकता है।

 इसी जयंती की तैयारी को लेकर ब्राह्मण महासभा नगर में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए आमंत्रण पत्र वितरित कर भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए कह रही है। ब्राह्मण महासभा के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की लोगों से अपील की है। जिससे इस आयोजन को भव्य एवं विशाल तरीके से मनाया जा सके इस दौरान राघवेंद्र तिवारी रंजन गोस्वामी अखिलेश व्यास भास्कर दुबे गौरव तिवारी मुकेश तिवारी पंकज तिवारी कृष्ण आदित्य मृदुल गौतम आशुतोष रावत विवेक द्विवेदी सहित तमाम विप्र बंधु मौजूद रहे।
फोटो परिचय- घर-घर आमंत्रण वितरण करते ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी 

Post a Comment

Previous Post Next Post