आक्रोश रैली में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चेताया

कैफ रजा 
कालपी(जालौन) । नगर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं के द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2026 का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों कांग्रेस व सपा के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान महिलाओं ने नगर की सड़कों में महिलाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यालय में एकत्रित कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं ने  जन आक्रोश रैली के माध्यम से सड़कों में विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। स्थानीय नगर के पुराने राजमार्ग तथा टरननगंज बाजार में निकाली गई जन आक्रोश रैली में शामिल महिलाओं ने नारी शक्ति का यह अपमान- नहीं सहेगा हिंदुस्तान।। नारी के सम्मान में - भाजपा मैदान में।। विभिन्न नारों के साथ में महिलाओं के द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ज्योति विश्वकर्मा,  एकता , आशा देवी, वंदना देवी, कल्पना त्रिपाठी, सीता वर्मा, निशा कोस्टा,,फरहत, नीतू कोस्टा, मीनाक्षी दीक्षित, पुष्पा गोयल, अर्चना गुप्ता, कल्पना मिश्रा आदि महिलाओं तथा कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रदर्शन में हिस्सा लेकर विपक्षी दलों को चेताया गया।
फोटो परिचय- जन आक्रोश रैली में शामिल महिलाओं के साथ कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post