नोडल अधिकारी ने जनचौपाल लगाकर योजनाओं का लिया फीडबैक, पात्रों तक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

हिमांशु खरकिया 
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश शासन के नोडल अधिकारी एवं सचिव (कृषि एवं संबद्ध विभाग) इन्द्र विक्रम सिंह ने विकास खंड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा में जनचौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी सुनाते हुए क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया और पात्रों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर पौष्टिक आहार भी वितरित किया।

उन्होंने कन्या सुमंगला योजना (बेटी के जन्म से शिक्षा तक सहायता), जननी सुरक्षा योजना (सुरक्षित प्रसव हेतु सहायता), मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (एक लाख रुपये सहायता) एवं आयुष्मान भारत योजना (5 लाख तक निःशुल्क उपचार) की विस्तार से जानकारी दी।किसानों के हितों पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य बताया, जिससे गेहूं खरीद, खाद वितरण एवं कृषि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा। साथ ही संभावित सूखे को देखते हुए कम पानी वाली फसलें अपनाने की सलाह दी।
जनचौपाल के दौरान ग्रामीण बालमुकुंद द्वारा कृषि फीडर पर कम बिजली की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने तत्काल संयुक्त टीम बनाकर मौके पर सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत निराधार पाई गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- जनचौपाल में प्रमाण पत्र देते नोडल अधिकारी 

Post a Comment

Previous Post Next Post