-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और धरातल पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प
उरई (जालौन)। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को आधुनिक भारत के वैचारिक स्तंभ महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने समाज सुधार में उनके योगदान को याद करते हुए मिशन-2027 की सफलता के लिए एकजुटता का आह्वान किया। मुख्य वक्ता सुरेश चंद्र गौतम ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को मिटाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्हीं के संघर्षों की बदौलत आज वंचित समाज को शिक्षा और सम्मान का अधिकार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर जोर दिया कि महात्मा फुले के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाया जा सकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए जुटना होगा। कार्यक्रम में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन की असली शक्ति कार्यकर्ताओं का अनुशासन और एकजुटता है। कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर धरातल पर उतरने और बसपा की नीतियों को घर-घर पहुँचाने की नसीहत दी गई। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को जोड़ने और जमीनी स्तर पर फीडबैक जुटाने पर विशेष बल दिया ताकि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त हो सके।
इस वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य रूप से उदयवीर सिंह दोहरे, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश जाटव, अल्ताफ खान,गुलाब बाबू जी, किशुन लाल पाल, उदय चौधरी, मनोज याज्ञिक, देव सिंह गौतम, राम सनेही बाबू जी, मिथिलेश बरसार, राम अवतार यादव, डा. देवेन्द्र कुमार, आनंद परिहार,धीरेंद्र चौधरी,संजय गौतम,भगवती शरण पांचाल,
जितेंद्र दयालु,अमित भारती,बीरपाल चौधरी बबलू,सौरभ चौधरी, आदेश कुमार भंते, विनय गौतम, राजा चौधरी और हामिद अली सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाते बसपाई

Post a Comment