थाना समाधान दिवस में आयी 01शिकायत मौके पर हुआ निस्तारण


कोंच(जालौन)। दिन शनिवार को कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 01 फरियादी ने अपनी समस्या से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण की मांग की जिस पर अधिकारियों द्वारा मौक़े पर ही प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया।

 इस दौरान सी ओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए जिससे किसी भी पक्ष को हानि न हो और जहाँ भी समस्या के निस्तारण में पुलिस बल की जरूरत है समय से पुलिस बल उपलब्ध कराया जायेगा ताकि समस्या का हल निकल सके इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह बरिष्ठ उप निरीक्षक विमलेश कुमार उप निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा लेखपाल दिग्विजय सिंह अखिलेश कुशवाहा सुयश पाठक दिनेश मिश्रा प्रेम किशोर निरंजन संजना हेमलता अंकिता श्रीबास्तव सहित पुलिस बिभाग  के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- थाना दिवस में समस्यायें सुनते सीओ परमेश्वर प्रसाद

Post a Comment

Previous Post Next Post