रामपुरा(जालौन)। सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय, रामपुरा में आयोजित रिजल्ट वितरण कार्यक्रम ने परिश्रम और संस्कार की जीत का उत्सव बन गया। विद्यालय प्रबंधक संदीप यादव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अरविंद सिंह भदोरिया (पीसीएम) की पुत्री पावनी भदौरिया ने कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त कर सिद्ध किया कि मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य पाया जा सकता है। वहीं, उनके भतीजे अनुरोध प्रताप सिंह भदौरिया ने कक्षा 1 में सर्वाेच्च अंक हासिल कर यह संदेश दिया कि छोटी उम्र में भी बड़े सपनों की नींव रखी जा सकती है। अरविंद सिंह भदोरिया ने प्रबंधक संदीप यादव व सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों का जीवन रोशन करता है। सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि अनगिनत प्रयासों और मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के सपनों को समझें और शिक्षा को संस्कार व व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बनाएं। विद्यालय का वातावरण बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों के गर्व से आलोकित था। कार्यक्रम ने पूरे समाज को प्रेरणा दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि पावनी और अनुरोध इसी तरह आगे बढ़ते रहें।
फोटो परिचय- मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते शिक्षक
Post a Comment