सुबह चढ़ाया गया ट्रांसफार्मर शाम को हुआ धड़ाम


कोंच(जालौन)। गल्ला मंडी गेट के पास लगा 63 के बी ए बिधुत ट्रांसफार्मर दिन शुक्रवार को सुवह लगाया गया था लेकिन कुछ ही घण्टों बाद समय करीब दोहपर 3 बजे ट्रांसफार्मर अचानक से धू धू करके जल उठा और उसमें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी जिससे वहां पर मौजूद लोगों में भगदड मच गयी और लोग दहशत जदा हो गए।

           प्राप्त जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी गेट के पास 63 के बी ए का बिधुत ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुवह ही लगाया गया था लेकिन शाम होते होते ट्रांसफार्मर धमाके के साथ जल उठा जिससे चारों ओर काला धुंआं फैल गया यह माजरा देखते ही लोग दहशतजदा हो गए और उन्होंने तुरंत ही घटना की सूचना बिधुत विभाग को दी सूचना पाते ही बिधुत विभाग व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी जहां पर फायर बिग्रेड प्रभारी लाखन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी वहीं विधुत विभाग अधिकारियों का कहना है कि शार्ट सर्किट होने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है और टीम द्वारा मामले की बिस्तृत जांच कर दुर्घटना का पता लगाया जा रहा है।
फोटो परिचय- धंू-धंू कर जलता ट्रांसफार्मर

Post a Comment

Previous Post Next Post