फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दास्त नहीं: डीएम


0 सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 34 शिकायतें मौके पर 14 का निस्तारण
 अरविंद दुबे 
कोंच(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक बिनय कुमार सिंह ने दिन शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 उन्होने यह भी निर्देशित किया कि यदि सरकारी भूमि रास्तोंध्चकमार्गाे एवं पट्टेदारों के भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाए और तत्काल अवैध कब्जा खाली कराया जाए अब जिन क्षेत्रों में अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी तो सम्बंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच की जायेगी यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियोंध्कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय.सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें उन्होने यह भी कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से मौके पर ही 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सी डी ओ के के सिंह उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह प्रभारी तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता परियोजना निदेशक अखलेश तिवारी पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह बीडीओ प्रशांत कुमार उपखण्ड अधिकारी बिधुत रबिन्द्र कुमार डीआईओ एस राज कुमार पंडित सचिब सोनू एडीओ देवी शरण प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह एसओ कैलिया अवनीश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- संपूण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम एसपी

Post a Comment

Previous Post Next Post