हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। परिवहन विभाग ने शहर में संशोधित साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर बुलेट व स्पोर्ट्स बाइकों की जांच की।

कंपनी मानकों के विपरीत ‘आफ्टर-मार्केट’ साइलेंसर लगाने पर 04 वाहनों को निरुद्ध किया गया। जबकि कई के अवैध साइलेंसर मौके पर जब्त कर निकलवाए गए। विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कहा कि ध्वनि प्रदूषण से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। टीम ने रॉयल इन फील्ड एजेंसी समेत स्थानीय गैराजों व ऑटो-पार्ट्स डीलरों पर औचक निरीक्षण किया। अवैध मॉडिफिकेशन में लिप्त पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई। विभाग ने जनता से अधिकृत साइलेंसर के इस्तेमाल की अपील की है।
फोटो परिचय- अभियान चलाकर बाइकों की जांच करते एआरटीओ व अन्य
फोटो परिचय- अभियान चलाकर बाइकों की जांच करते एआरटीओ व अन्य
Post a Comment