रेलवे स्टेशन पर रोवर.रेंजर व एनसीसी छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

अरविंद दुबे 
कोंच(जालौन)। नगर में दिन शनिवार को सुबह करीब 11 बजे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एक प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 यह अभियान मथुरा प्रसाद महाविद्यालयके रोवर-रेंजरएवंएनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन रानी लक्ष्मीबाई दल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस दल के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने प्लेटफार्म और आसपास के क्षेत्र में व्यापक साफ.सफाई की उन्होंने कूड़ा करकट हटाकर न केवल स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाया बल्कि यात्रियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलाने का कार्य किया छात्र.छात्राओं ने लोगों को समझाया कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह समाज की सकारात्मक छवि भी प्रस्तुत करता है। इस मौके पर महाविद्यालय के रोवर्स प्रभारी भूपेंद्र त्रिपाठी और एनसीसी प्रभारी हरिश्चंद्र तिवारी भी उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जब युवा वर्ग समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझता है। तो वह न केवल खुद में बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता टीम भावना और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। स्वच्छता अभियान के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रखते हैं। इस मौके पर इरशाद हार्दिक पटेल शिवांश तिवारी वैष्णवी शिवानी स्वाति सनी ताम्रकार श्यामजी राजबाबू शरद सोनी हर्ष यादव सहित छात्र मौजूद रहे।
फोटो परिचय- सफाई अभियान चलाते विद्यालय की छात्र-छात्राएं

Post a Comment

Previous Post Next Post