सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायतें दर्ज, 4 का मौके पर निस्तारण


---किसी की जमीन पर ना करे अवैध कब्जा अन्यथा होगी कानूनी कार्यवाहीः राकेश कुमार सोनी
 राकेश कुमार
माधौगढ़(जालौन)। आज माधोगढ़ तहसील में उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ  जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपजिलाधिकारी  के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, 2 शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं, जबकि 8 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित पाई गईं।

 उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी के द्वारा गंभीरता दिखाते हुए 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे संबंधित फरियादियों को तुरंत संतुष्टि जाहिर की समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव हो सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई करें। इस अवसर पर नायब उपजिलाधिकारी अमित कुमार शेखर, तहसीलदार गौरव सिंह, नायब तहसीलदार सादुल्लाह खान, उपनिरीक्षक सोनू सिंह, उपनिरीक्षक आजिद खान, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, पंचायत सहायक अधिकारी भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- शिकायतें सुनते एसडीएम व अन्य

Post a Comment

Previous Post Next Post