लंबित विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण करें: सीओ

राकेश प्रजापति
जालौन। लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर तत्काल निस्तारण करें, रिकॉर्ड अपडेट रखें। यह बात सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कोतवाली के त्रैमासिक निरीक्षण में अधीनस्थों को दिए। 

    सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने शनिवार की दोपहर कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जैसे ही सीओ कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने शस्त्रों के रख रखाव को देखा और उनका मिलान किया। कारतूसों की भी गिनती कराई। इसके बाद वह रिकॉर्ड रूम में पहुंचे जहां उन्होंने दस्तावेजों का रख रखाव देखा। आवश्यक निर्देश भी देते हुए कहा कि रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रखें ताकि किसी भी समय कोई भी जानकारी तत्काल प्राप्त की जा सके। उन्होंने कोतवाली की साफ सफाई व्यवस्था एवं मिशन शक्ति केंद्र को भी देखा जिससे वह संतुष्ट दिखे। विवेचनाओं के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि कोतवाली में 38 विवेचनाएं लंबित हैं। जिन्हें उन्होंने गुण दोष के आधार पर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बीट प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले क्रिया कलापों की जानकारी रखें। विशेष रूप से जेल से छूटे हुए अपराधियों पर पैनी निगाह रखें। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें ताकि कोई किसी प्रकार की अफवाह न फैला पाए। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, इंस्पेक्टर क्राइम विवेक कुमार मौर्य, एसएसआई संजय यति, छिरिया सलेमपुर चौकी प्रभारी आलोक पाल, एसआई अमर सिंह, शिवम सिंह, हेड मुहर्रिर अशोक कुमार, सतेंद्र कुमार आदि रहे।
फोटो परिचय- कोतवाली में दस्तावेजों को देखते सीओ शैलेंद्र बाजपेई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post