कैफ रजा
कालपी (जालौन)। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत
कालपी (जालौन)। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत
बुधवार को गल्ला मंडी परिसर में आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने अपनी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। पंचायत की अध्यक्षता जितेंद्र सिंह परमार ने की। बैठक के बाद किसानों ने तहसीलदार को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
मासिक पंचायत के उपरांत किसान यूनियन के पदाधिकारी तहसील परिसर पहुंचे जहां तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मलथुआ के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि लगातार आंधी पानी से किसानों की पकी फसल में बहुत नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को हार्वेस्टिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर वारदानाजैसी समस्याओं से निपटने के लिए पहले से व्यवस्था की जाए तथा केंद्र पर पानी व छाया जैसी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण विद्युत घरेलू व नलकूपों को समय से सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इतना ही नहीं विद्युत बिल बढ़ाकर लाइनमैन ग्रामों में लूट कर रहे हैं। किसानों की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है, अन्ना गोवंश खड़ी फसलों में नुकसान पहुंचा रहे हैं, उन्हें व्यवस्थित किया जाए। लगातार शिकायत के बाद भी रियल टाइम खतौनी को अभी तक ठीक नही किया गया। अभिलम्ब ठीक कराई जाए व धारा 30 टू की लम्बित फाइलों का निस्तारण हो। गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों द्वारा तालाब पोखर आदि भरवाये जाए, जिससे पशु पक्षियों को पीने के लिए पानी मिल सके। इस मौके पर ओम सिंह, चंद्रपाल सिंह, वीर सिंह बाबा, श्याम बाबू पाल, विश्वनाथ सिंह, वीरेंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।
फोटो परिचय-तहसीलदार को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी
फोटो परिचय-तहसीलदार को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी
Post a Comment