(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। वित्तीय वर्ष 2026 शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत कालपी तहसील के विकासखंड महेवा की न्याय पंचायत संसाधन केंद्र चुर्खी में अप्रैल माह के प्रथम दिवस एवं नए सत्र की शुरुआत करते हुए एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को साथ में लेकर स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को रवाना किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखे हुए कट पोस्ट एवं बैनर पोस्टर आज को हाथों में लेकर बड़े जोश क्रोध से नारे लगाते हुए रैली निकाल कर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने उप जिला अधिकारी कालपी का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनके हाथों से छात्र छात्राओं को नए सत्र की पुस्तके भी वितरण की गई। वही कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरीके से एक इंजीनियर मकान बनाने का काम करता है इस तरह से आप सभी अध्यापक गण इन छोटे-छोटे मासूम को देश का भविष्य करने वाले हाथ बनाते हैं। इसलिए उनकी शिक्षा दीक्षा में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए जिससे कि और छात्राओं के ज्ञान का भंडार अपार हो और अभूतपूर्व भी हो वही कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए एसडीम सहित न्याय पंचायत चुर्खी के सभी विद्यालयों के अध्यापकों ने मिलकर स्कूल चलो अभियान के तहत जूनियर हाई स्कूल चरखी कस्तूरबा बालिका विद्यालय चुर्खी एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाली जिसमें सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- स्कूल चलो रैली निकालते छात्र-छात्राएं
फोटो परिचय- स्कूल चलो रैली निकालते छात्र-छात्राएं
Post a Comment