(राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन) । खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने विकास खंड कार्यालय में आयोजित बैठक में रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीडीओ ने पुराने वित्तीय वर्ष के अधूरे कार्यों को अगले दो दिनों में पूरा करने का लक्ष्य दिया। जॉब कार्ड धारकों की ई-केवाईसी दो दिन में शत-प्रतिशत करने के भी निर्देश दिए। 6 से 15 मार्च तक चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में सभी किसानों का शत-प्िरतशत पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अलावा, अधूरे आंगनबाड़ी भवनों व अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने, गौशालाओं में नेपियर घास की खेती के लिए भूमि चिह्नित करने तथा बारिश के मौसम में कीचड़ व गंदगी से बचने हेतु जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बीडीओ ने सभी कर्मचारियों को योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन में गंभीरता बरतने का निर्देश देते हुए आमजन को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
फोटो परिचय- बैठक लेते खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह

Post a Comment