-सड़क पर जाम लगाया,बिजली घर परिसर में धरना, माहौल तनावपूर्ण
(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। उपखंड क्षेत्र कुठौंद के कस्बा कुठौंद में बुधवार सुबह लगभग 10ः30 बजे उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं ने पावर हाउस का घेराव कर स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। “स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए” के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों ने “भाजपा मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए, जिससे वातावरण और अधिक गरम हो गया।

प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। चेहरे पर आक्रोश लिए महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल अनियंत्रित हो रहे हैं और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जालौन एसडीएम स्वयं पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे एवं उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने संयम और सतर्कता के साथ स्थिति को नियंत्रण में रखा।
इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम करने का प्रयास भी किया, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका बन गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से जाम को कुछ ही समय में खुलवा दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी पुनः बिजली घर परिसर में एकत्र हो गए और धरना जारी रखा। मौके पर मौजूद एसडीएम जालौन ने स्पष्ट किया कि “मीटर लगवाना उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुसार है। कोई भी व्यक्ति स्मार्ट मीटर या पोस्टपेड मीटर लगवाने के लिए बाध्य नहीं है, किसी पर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा।” हालांकि, प्रशासन के इस बयान के बावजूद प्रदर्शनकारियों की संतुष्टि नहीं हो सकी और वे अपनी मांग पर अड़े रहे।खबर लिखे जाने तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया था।
फोटो परिचय- स्मार्ट मीटर के विरोध में उग्र प्रदर्शन करते उपभोक्ता
Post a Comment