लेखपाल द्वारा नष्ट हुई फसल का गलत सर्वे किये जाने का किसानों ने लगाया आरोप


कोंच(जालौन)।  तहसील क्षेत्र के ग्राम कुदरा बुजुर्ग एवं कुदरा खुर्द के किसानों ने दिन बुधवार को उप जिलाधिकारी/तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हम लोगों के खेतों में गेंहूँ चना सरसों मूंग आदि फसल बोई हुई थी जो ओलावृष्टि की वजह से 50 से 60ः नष्ट हो गई और हम लोगों का काफी नुकसान हो गया।

 लेकिन हमारे ग्रामों के लेखपालों ने गलत सर्वे करके गलत रिपोर्ट भेज दी है जिसे किसान हित में पुनः सर्वे कराई जाए इस दौरान ग्राम प्रधान रविंद्र पाल सिंह बृजेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह अमित सिंह पर्वत सिंह सुधीर सिंह अमृतलाल राजपाल नारायण सिंह प्रभु दयाल धर्मेंद्र कुमार राम रूप कृष्ण पाल शंकर सिंह हरि मोहन विश्वनाथ सिंह सुरेंद्र पाल सिंह आशीष राममिलन सिंह अवनीश सिंह यशपाल सिंह वीर सिंह मानवेंद्र सिंह नीरज देव सिंह अरविंद कुमार शंकर सहाय मंजेश कुमार दशरथ सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
फोटो परिचय- फसल का गलत सर्वे की शिकायत करते किसान

Post a Comment

Previous Post Next Post