-नव दुर्गा उत्सव के समय 25 मार्च से गायब हुआ था किशोर
-गांव के अन्दर ही मारकर गाड़ दिया था किशोर को
(राकेश कुमार)
माधौगढ़(जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब नवदुर्गा के दौरान लापता हुए एक किशोर का शव गांव के ही एक पशु बाड़े से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात मौके पर पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुरा निवासी 16 वर्षीय कमल प्रताप उर्फ कुक्के, पुत्र परमाल सिंह उर्फ कल्लू, 25 मार्च नवदुर्गा के समय से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट माधौगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सुराग मिले, जिसके आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना से जुड़ी अहम जानकारी पुलिस को दी।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के ही निवासी रोहित यागिक के पशु बाड़े में छापेमारी की, जहां से किशोर का शव बरामद किया गया। शव को बोरे में भरकर जमीन में गाड़ दिया गया था, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरी हो गई है।शव मिलने की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सीओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में पीएसी के साथ-साथ सर्किल के चारों थानों और रामपुरा गोहन की फोर्स को तैनात कर दिया। इसके अलावा तहसीलदार गौरव सिंह भी मौके पर पहुंच गए क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया वहीं, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र को फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
फोटो परिचय- शव बरामद होने के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील

Post a Comment