(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। शासन द्वारा बिधुत विभाग को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि बगैर बिधुत उपभोक्ता की सहमति के स्मार्ट मीटर कामोड तय नहीं होगा जब उपभोक्ता अपनी सहमति से प्रीपेड/पोष्ट पेड मीटर लगवायेगा वही मोड स्मार्ट मीटर में तय किया जाएगा लेकिन आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बिधुत विभाग द्वारा मुहल्ला जबाहर नगर/तिलक नगर के बिधुत उपभोक्ताओं के घरों में जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं जिन्हें उपभोक्ताओं ने लगाते समय मना किया था।

और अब उपभोक्ताओं के अत्यधिक बिल आ रहे हैं जिससे बिधुत उपभोक्ता परेशान है उपभोक्ताओं का कहना है कि कईबार रीचार्ज करने के बाद भी बैलेंस समाप्त हो जा रहा है जिससे घरों की बिजली गुल हो गयी है मोहल्लेवासियों ने उक्त के सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी रविन्द्र कुमार को एक शिकायती पत्र देते हुए बिधुत स्मार्ट मीटर हटवाकर पूर्व की भांति बिधुत मीटर लगवाए जाने की मांग की है इस दौरान राम बिहारी रिंकी शगुन किरण गायत्री भगवती मिथिला प्रेम जानकी राजकुमार मुन्नी राजा बेटी लक्ष्मी राम बेटी शोभा कैसे काली राजा बेटी शशि देवी मंजू शगुन सुनीता हरि ओम शिवम रामकुमार मुन्नी देवी अखिलेश रानी संतोष राजकुमारी नीतू सहित सैकड़ो की संख्या में विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय- प्रीपेड स्मार्ट मीटर की एसडीओ से शिकायत करते उपभोक्ता
फोटो परिचय- प्रीपेड स्मार्ट मीटर की एसडीओ से शिकायत करते उपभोक्ता
Post a Comment