कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडितपुर के कंपोजिट विद्यालय में परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप जला कर मां सरस्वती की वंदना एवं पुष्प माला समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी के द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य मुनज़्जिरा फातिमा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एक से लेकर 8 तक के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को परीक्षा फल एवं शील्ड प्रदान की गई बच्चों को स्कूल स्टाफ द्वारा फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी प्रधानाध्यापक का मुनज़्जिरा फातिमा सहायक अध्यापक नीता मिश्रा जितेंद्र यादव ज्ञानेंद्र कुमार सत्येंद्र यादव मयंक मिश्रा अनुचर यशवर्धन त्रिपाठी ए आर पी अरविंद वर्मा ए आर पी एवं प्रधान प्रतिनिधि शिव सिंह चंदेल के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- परीक्षाफल वितरित करती ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी
फोटो परिचय- परीक्षाफल वितरित करती ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी
Post a Comment