एनएचआई की पहल, सीएचसी कालपी को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से जुड़ी कार्यदायी संस्था एनएचआई ईस्टर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने सीएचसी को आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए हैं। यह सहयोग उरई-बारा रोड सेक्शन (एनएच-27) के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत किया गया है।

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह  उपस्थित रहे, जबकि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।उपकरणों को सीएचसी कालपी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दिनेश बरतिया को विधिवत रूप से सौंपा गया। इस मौके पर डॉ. शेख, डॉ. विशाल सचान, डॉ. हरिचरण, इरफान अहमद, अरविंद मिश्रा, अंकित, अभिषेक सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो परिचय- सीएचसी में चिकित्सा उपकरण वितरण कार्यक्रम 

Post a Comment

Previous Post Next Post