रेलवे स्टेशन पर छात्राओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण की दी जानकारी

(कैफ रजा)
कालपी (जालौन)। महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अगुवाई महिला उपनिरीक्षक संजना सिंह ने की।
इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला उपनिरीक्षक संजना सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन 139, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। 
आईटीआई के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कार्यक्रम में शिक्षक कल्याण सिंह, मीरा यादव, रेखा कुशवाहा सहित शिक्षण स्टाफ तथा जीआरपी के मुख्य आरक्षी सुशील सिंह, मेहरबान सिंह, सुनील कुमार और आरक्षी आशीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जागरूक करते पुलिसकर्मी एवं शिक्षाविद

Post a Comment

Previous Post Next Post