--बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विचार-विमर्श
(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। कुठौंद थाने में आगामी अंबेडकर जयंती के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र कुमार बाजपेई ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान, थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने सभी डीजे संचालकों से अंबेडकर जयंती शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने डीजे संचालकों को विशेष निर्देश दिए कि वे तेज आवाज में डीजे न बजाएं और डीजे की ऊंचाई 5 फीट से अधिक न रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बैठक में 14 अप्रैल 2026 को मनाई जाने वाली डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विचार-विमर्श किया गया।
आयोजन समिति ने बताया कि जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने आए हुए सभी क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जहां पर बाउंड्री नहीं है वहां पर बाउंड्री बनवाएं अगर हमारी जरूरत पड़ती है तो हम भी उसमें सहयोग करेंगे जिससे कि बाबा साहब की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके
इस बैठक में जालौन क्षेत्राधिकार शैलेंद्र कुमार बाजपेई कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे वरिष्ठ उप निरीक्षक शील वन्त सिंह उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी उप निरीक्षक शिवभूषण प्रजापति के साथ-साथ पत्रकार व क्षेत्र के गणमान्य और संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Post a Comment