प्रधानमंत्री आवास योजना में नियमों का हो रहा अनुपालन


 0 तहसील माधौगढ़ के नगर पंचायत रामपुरा में सीएलटीसी ने की जीटैग
 (राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। आज नगर पंचायत रामपुरा, माधौगढ़ में सीएलटीसी अनुज पालीवाल ने स्वयं गरीब लाभार्थियों के आवासों का स्थानीय निरीक्षण कर जी टैग की। गरीबों के घर बन रहे है। देखकर सभी लाभार्थियों के उच्च गुडवत्ता का ख्याल रखते हुए निर्देश भी दिया कि सभी अपने-अपने घर का निर्माण सही तरीके से कराए और जहां भी आवास बनाये। कोई विवादित जगह न हो अन्यथा की स्थिति में आवास निर्माण में बाधा हो सकती हैं। 

अगर कोई भी किसी प्रकार से धन उगाही करता हैं तो यह जानकारी सीधे डूडा ऑफिस में दे। जिससे उस व्यक्ति पर कठोरतम कार्यवाही की जा सके। ये योजना पूणता निःशुल्क है। इस योजना में हर गरीब का पक्का घर हो प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में कोई भी गरीब जिसके पास पक्का घर न हो आवेदन कर सकता हैं।
फोटो परिचय-स्थलीय निरीक्षण करते सीएलटीसी अनुज पालीवाल

Post a Comment

Previous Post Next Post