0दलित हिस्ट्री मंथ के रूप में मनाया जाएगा पूरा अप्रैल माह: एड. कुलदीप बौद्ध
(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। अप्रैल माह डा. अम्बेडकर के जन्मजयंती का महीना है। जिसे लोग अम्बेडकर माह व दलित हिस्ट्री मंथ के रुप मे मानते है। बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच व दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर की टीम ने पिछले साल की तरह इस साल भी जिले के 135 से अधिक गांव में बड़े पैमाने पर डा. अंबेडकर जयंती व दलित सम्मान व न्याय सभा करने की रूपरेखा तय की व तहसील बार टीम को जिम्मेदारी दी व आज से जिले में इसकी शुरुआत की गयी।

संविधान निर्माता बाबा साहब डा. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर पूरे जिले में चलाये जाने बाले व्यापक अभियान के संयोजक कुलदीप कुमार बौद्ध एडवोकेट हाईकोर्ट, इलाहाबाद ने बताया कि आज से इस अम्बेडकर माह की शुरुआत हो रही है और इस पूरे अप्रैल माह को दलित हिस्ट्री मंथ के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो पूरे जिले में भ्रमण करेगी व पूरे जिले में स्थापित डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं का सर्वेक्षण करेगी कि जिले में कुल कितनी जगह डा. अम्बेडकर की मूर्तियां लगी है व उनकी क्या स्तिथि है व इसकी एक यथास्थिति रिपोर्ट तैयार करते हुए उत्तर प्रदेश शासन को भेजी जाएगी।
जिले में तहसील बार गठित टीम में तहसील कालपी में अनीता देवी व सुरेंद्र कुमार, उरई तहसील में प्रदीप कुमार, जालौन तहसील में ऊषा देवी व देबेन्द्र अनिल, माधौगढ़ तहसील में सचिन चौधरी, कोंच तहसील में स्नेशराजा, रमेशचंद्र को जिम्मेदारी दी गयी जो प्रत्येक तहसील में कम से कम 14 -14 पंचायतों में डा. अम्बेडकर जयंती - दलित सम्मान व न्याय सभा का आयोजन करेंगे,व गांव गांव समुदाय के लोगों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा व पूरे अप्रैल माह में जिले के 135 से अधिक पंचायतों में यह कार्यक्रम होंगे व 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती के दिन जिला मुख्यालय पर बड़ी रैली व सभा का कार्यक्रम होगा।
फोटो परिचय- अंबेडकर जयंती की रैली की तैयारी करते कुलदीप कुमार बौद्ध
फोटो परिचय- अंबेडकर जयंती की रैली की तैयारी करते कुलदीप कुमार बौद्ध
Post a Comment