माधौगढ़(जालौन)। माधौगढ़ विकासखंड के ग्राम सुरावली में ओलावृष्टि से प्रभावित एक अत्यंत गरीब किसान परिवार को राहत पहुंचाने के लिए ब्लॉक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार की स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रभावित परिवार आर्थिक स्थिति से बेहद कमजोर है और परिवार में पाँच पुत्रियां हैं। इनमें से एक पुत्री मालती देवी पिता जय सिंह के विवाह के लिए कुछ ही दिन शेष बचे थे, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्राम पंचायत सुरावली मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
सहायता के रूप में अन्नदान के साथ चीनी, रिफाइंड तथा आर्थिक सहायता देते हुये कुछ धनराशि भी प्रदान की। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने कहा कि-विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना ही हमारा कर्तव्य है जनहित सेवा ही हमारे लिए सर्वाेपरि है।ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने कहा कि अगर वास्तविकता में ऐसा परिवार आर्थिक स्थिति से परेशान है तो मैं आगे भी हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहूंगा।
फोटो परिचय- मदद करने ग्राम सुरावली पहुंचे रामपुरा ब्लॉक प्रमुख
Post a Comment