बाजारों, रेलवे स्टेशन, कोचिंग सेंटर में महिलाओं तथा बालिकाओं को किया जागरूक


-महिला सब इंस्पेक्टर की अगुवाई में मिशन शक्ति -5 द्वितीय चरण का चला अभियान
कालपी(जालौन) । रविवार को स्थानीय कोतवाली की महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में कालपी नगर में द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति -05 अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों , रेलवे स्टेशन, कोचिंग सेंटर के आसपास तथा भीड़-भाड़ वाले इलाको में  घूम-घूम कर महिलाओं , बालिकाओं तथा छात्राओं को जानकारियां देते हुए जागरूक किया। इस दौरान सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारियां देकर जागरूक किया गया। 

रविवार मिशन इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर रावगंज में छात्राओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालम्बन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुबह से ममतेश कुमारी के नेतृत्व में महिला सिपाहियों नेहा पटेल,सोनम देवी, संध्या यादव, प्रीति त्यागी सोनी गौतम आदि ने मिशन शक्ति सम्बंधित बुकलेट को बांटते हुये सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालम्वन की जानकारियां दी। इसी तारतम्य में नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, मुख्य बाजार टरनंनगंज,फुलपावर चौराहा आदि महत्वपूर्ण स्थानों में महिलाओं  को जागरुक करते शासन की योजनाओं को बताया तथा जरूरत पड़ने पर विभिन्न सरकारी नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102,  एम्बुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला उप निरीक्षक ने अवगत कराया कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना बैक खाता नंबर,पिन, ओटीपी,सीवीवी नंबर इत्यादि साक्षा न करें। महिला सब इंस्पेक्टर के मुताबिक शासन की नीतियों के अनुरूप  महिलाओं तथा बालिकाओं को सशक्त तथा जागरूकता के लिये अभियान निरंतर चलता रहेगा। मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे लगे हैं।
फोटो परिचय- मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने में जुटी पुलिस टीम

Post a Comment

Previous Post Next Post