कोंच(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिन रविवार को ग्राम पड़री स्थित अभिलाषा पैलेस में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
इस दौरान अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा कार्यपद्धति और जनसंपर्क के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सकें उन्होंने संगठन के इतिहास सिद्धांतों और विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला
प्रशिक्षण के दौरान सोशल मीडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग पर विशेष चर्चा की गई साथ ही बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया गया इसी कड़ीं में
अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर करती है
कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उन्हीं के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है
इस अवसर पर कोंच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ पटेल सर्वेश निरंजन वीरेंद्र निरंजन चमरसेना बाबूराम पाल सौरभ पुरवार विकास पटेल दीपक तिवारी धीरेंद्र निरंजन अवधेश पटेल अनूप खरे सीमा वर्मा अरविंद निरंजन अखिलेश निरंजन शीलू पटेल धर्मेंद्र दुबे और शशांक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय- प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करती जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित
Post a Comment