आटा पुलिस को बड़ी सफलता, 7.6 किलो गांजा और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


उरई(जालौन)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में कार्यरत पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 7.6 किलोग्राम अवैध गांजा व एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा।

थानाध्यक्ष आटा एवं उनकी टीम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश उर्फ राजू (पुत्र उमाशकर, आयु 55 वर्ष) और उमाशंकर उर्फ बबलू (पुत्र सुदामा प्रसाद, आयु 45 वर्ष) शामिल हैं। दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार राजेश पर गोहन और कैलिया थानों में धारा 387, 504, 506 के तहत मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही एनडीपीएस एक्ट का एक मामला भी है।उमाशंकर पर कोतवाली कोंच में एक्साइज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कुल 5 मामले दर्ज हैं, जिनमें 2026 का नवीनतम मामला भी शामिल है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.6 किलोग्राम अवैध गांजा और एक टीवीएस स्टार स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो परिचय- पुलिस हिरासत में गांजा तस्कर

Post a Comment

Previous Post Next Post