--पुलिस अधीक्षक से की गई मामले की शिकायत।।
(राहुल गौतम)
उरई (जालौन) 7 अप्रैल। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर भाजपा नेता पर पिछले दिनों गृहस्थी का सामान भर ले जाने और दबंगई के बल पर पुत्रवधू की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इसी मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता हर देवी दोहरे पत्नी स्वर्गीय दिनेश निवासी दलालनपुरा कस्बा व थाना जालौन ने एसपी को दिये शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि खुद को भाजपा नेता बताने वाले संजय सिंह निवासी रावतान ने 14 मार्च 2026 को उसकी पुत्रवधू समता दोहरे पत्नी प्रवीण गौरव के नाम गाटा संख्या 594 घ मौजा जालौन खास अंदर नगर पालिका हद में जमीन है। जिसमें भाजपा नेता संजय सिंह इन दिनों जबरन कब्जा करने में लगा हुआ है। आरोप है कि बीती 14 मार्च को उपरोक्त नेता शाम 5:00 बजे के आसपास मकान तोड़कर गृहस्थी का सामान भर ले गया था।
इस मामले की शिकायत इसकी पुत्रबधू ने की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हर देवी का कहना है कि उपरोक्त दबंग नेता जाति सूचक गालियां देकर सरकार होने की धौंस जमाता है और कहता है कि उसकी सरकार है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जबकि मुख्यमंत्री ने लगातार यह साफ किया है कि किसी के साथ कोई भेदभाव या अत्याचार नहीं होगा। इसके बावजूद उनके साथ अन्याय हो रहा है आरोप है कि रजिस्टर्ड बसीयत शुदा जमीन पर कब्जा हो रहा है। महिला ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। उसने पूर्व में दिये शिकायत पत्र भी संलग्न किये हैं।।
Post a Comment