साहित्य सभा झांसी द्वारा सामाजिक साहित्यिक सेवा के लिए सम्मानित कियाअशोक त्रिपाठी को


 (अनिल शर्मा)
झांसी।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष/ जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्षनागरी प्रचारिणी पुस्तकालय बांदा के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट का बांदा झांसी और छतरपुर में स्वागत अभिनन्दन किया गया।
बांदा में जिला भाजपा कार्यालय में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा श्रेत्रीय मंत्री और बांदा प्रभारी रामकिशोर साहू व डां देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने अलग-अलग माला अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ज्ञात है कि जीतू संघ विधार्थी परिषद जनता युवा मोर्चा जनता पार्टी और सन् 1980से जब से भाजपा की स्थापना से लेकर ४७साल  लगातार विभिन्न दायित्वों में रह कर पिछले 59 वर्षों से सेवा कार्य कर रहे हैं है।
वही झांसी में साहित्य संस्था संकल्प एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा झांसी द्वारा सामाजिक साहित्यिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
छतरपुर मध्यप्रदेश में नागरी प्रचारिणी पुस्तकालय के अध्यक्ष होने पर वरिष्ठ साहित्यकार कवि सुरेन्द्र सिन्हा ने अपने निज निवास शिवांजलि में सम्मान किया तथा अपनी नवीन प्रकाशित ३पुस्तके भी भेंट की।
ज्ञात है जीतू सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक राजनैतिक खेल पत्रकारिता श्रेत्र हमेशा नये कीर्तिमान स्थापित किये है और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है।
अब उन्होंने बुन्देलखण्ड के उन रचनाकारों जो श्रेष्ठ कविताएं उपन्यास या कहानियां आलोचना समीक्षा लिखते है परन्तु उनकी किताबें। पुस्तकें नहीं छप पाती ऐसे लोगों को चिन्हित कर एक साल में बुन्देलखण्ड से कम कम एक साल में बारह पुस्तकों का प्रकाशन शुरू हो उसके लिए जल्द ही बुन्देलखण्ड के साहित्य कार कवि लेखक उपन्यासकार कहानीकार विधाओं के उर्जावान श्रेष्ठ लोगों समिति बना कर चयन प्रक्रिया शुरू की जायेगी लेकिन यह ध्यान अवश्य रखा जायेगा कि बुन्देलखण्ड के हर जिले का प्रतिनिधित्व अवश्य रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post